फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Night stay program: Youth should stay away from drugs and focus on their all-round development

रात्रि ठहराव कार्यक्रम: युवा नशे से दूर रहकर अपने सर्वांगीण विकास पर करें फोकस

Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Night stay program: Youth should stay away from drugs and focus on their all-round development
फोटो 38: सोनीपत के गांव मातंड स्थित सरकारी स्कूल में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान लोगों को स
गोहाना। गांव मातंड में वीरवार को जिला प्रशासन की तरफ से रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने राजकीय स्कूल में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार का सरपंच राजू व ग्रामीणों ने स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर है। प्रशासन खुद गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रहा है। पुलिस उपायुक्त रविंद्र तोमर ने कहा कि युवा गांव के विकास में योगदान दें। युवा नशे से दूर रहें व अपने सर्वांगीण विकास पर फोकस करें। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध को लेकर भी जागरूक किया। उपायुक्त ने तालाब, चौपालों, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पशु औषधालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोगी बनें ग्रामीण

उपायुक्त ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि जिला को नशा मुक्त बनाने में जिला प्रशासन के सहयोगी बने। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मादक पदार्थ बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 97 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इन विभागों से संबंधित प्रस्तुत की शिकायतें
रात्रि ठहराव के दौरान सहायक रोजगार कार्यालय से संबंधित 17, तहसील कार्यालय से संबंधित 19, अटल सेवा केंद्र से संबंधित 40, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड से संबंधित 100 से अधिक, राशन कार्ड व गैस कनेक्शन से संबंधित 49, बिजली विभाग से संबंधित 08, जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed