फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nicotine patch available to get rid of tobacco addiction, people started getting the facility

Sonipat News: तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए निकोटीन पैच उपलब्ध, लोगों को मिलने लगी सुविधा

Wed, 18 Dec 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nicotine patch available to get rid of tobacco addiction, people started getting the facility
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए निकोटीन पैच उपलब्ध हो गए हैं। दो माह से निकोटीन पैच उपलब्ध न होने से तंबाकू छुड़ाने वालों को परेशानी हो रही थी। अस्पताल के तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र से लोगों को निकोटीन च्युइंगम उपलब्ध कराई जा रही थी। निकोटीन च्युइंगम का असर कम होने से लोग तंबाकू की लत छोड़ नहीं पा रहे थे। तंबाकू सेवन से गैर संक्रामक बीमारियां होने का खतरा हमेशा बना रहता है। मधुमेह, हृदयाघात, स्ट्रोक, रक्तचाप आदि बीमारियां तंबाकू से हो जाती हैं। इनकी रोकथाम के लिए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (टीसीपी) लागू किया गया था। लोगों को तंबाकू से छुटकारा दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में तंबाकू निषेध केंद्र खोला गया था। लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि निकोटिन पैच लगाना बेहतर विकल्प है। ये पैच शरीर में निकोटिन की निर्धारित मात्रा पहुंचाते हैं, जिससे तंबाकू सेवन करने वालों की तलब शांत होती है और वे धीरे-धीरे इससे दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

तीन माह का रहता है कोर्स

तंबाकू निषेध केंद्र में अब तक करीब 700 लोग धूम्रपान छोड़ चुके हैं। तंबाकू छोड़ने के लिए मरीज से तीन माह का कोर्स कराया जाता है। इसके तहत उन्हें निकोटीन पैच व च्युइंगम दिया जाता है। उसमें निकोटीन रहने के कारण मरीज को तंबाकू सेवन करने की इच्छा नहीं होती। धीरे-धीरे उसकी तंबाकू की लत छूटने लगती हैं।
विज्ञापन


तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए निकोटीन पैच उपलब्ध हो गए हैं। लोगों को तंबाकू की लत छोड़ने में परेशानी नहीं होगी। लत छुड़ाने के लिए लोगों को तीन माह का कोर्स करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. शैलेंद्र राणा, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed