फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nia Rides Vardhman Society in Sonepat, Pankaj Tyagi takes into custody

Haryana: सोनीपत की वर्धमान सोसायटी में NIA की छापेमारी, पंकज त्यागी हिरासत में लिया; फोन कब्जे में लिए

Fri, 30 Aug 2024 10:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Aug 2024 10:00 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी लखनऊ में दर्ज एक मुकदमे के संबंध में की गई है। एनआईए की कार्रवाई सुबह से ही जारी रही, जिससे वर्धमान सोसायटी में हड़कंप मच गया। एनआईए ने इस छापेमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
Nia Rides Vardhman Society in Sonepat, Pankaj Tyagi takes into custody
सोनीपत में NIA की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोनीपत के रायपुर स्थित वर्धमान गार्डेनिया सोसायटी निवासी अधिवक्ता पंकज त्यागी के आवास पर शुक्रवार तड़के छापा डाला। अधिवक्ता पंकज त्यागी पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के अंदेशे पर छापा डाला गया है।

विज्ञापन


पंकज त्यागी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील भी हैं। मामले में एनआईए ने पंकज त्यागी पर यूएपीए यानी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एनआईए की टीम पंकज त्यागी को अपने साथ ले गई है। साथ ही उनके निवास से कुछ दस्तावेज व मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन


एनआईए की टीम शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे सोनीपत के रायपुर स्थित वर्धमान गार्डेनिया टावर स्थित 11वीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 1101 में पहुंची। जांच टीम में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर, दो महिला पुलिस व छह कांस्टेबल शामिल रहे। पता चला है कि लखनऊ में दर्ज हुए एक मुकदमे से तार जुड़ने पर एनआईए की टीम यहां पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने अधिवक्ता पंकज त्यागी से काफी देर तक पूछताछ की। इस दौरान घर में रखे दस्तावेज भी खंगाले गए। फ्लैट के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। जांच के दौरान किसी को भी अंदर या बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। करीब चार घंटे तक चली पूछताछ के बाद टीम ने कुछ दस्तावेज व मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए और पंकज त्यागी को भी अपने साथ लेकर चली गई।


सूत्रों से पता चला है कि एनआईए को पंकज त्यागी के कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का शक है। जिसके आधार पर एनआईए ने पंकज त्यागी पर यूएपीए के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। पंकज त्यागी घर से बाहर निकलते हुए कहा, सच बोलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed