फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NHM Director knows the ground reality of health services

Sonipat News: एनएचएम निदेशक ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी

Sat, 10 May 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
NHM Director knows the ground reality of health services
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा के निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य अस्पताल में सरकार की तरफ से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना रहा। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निदेशक ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद निदेशक ने अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। निदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यदि कहीं किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द
एनएचएम कर्मियों की विभिन्न मांगों पर बात करते हुए निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान ने माना कि मिशन के तहत कई कमियां हैं, जिनमें प्रमुख रूप से समय पर वेतन भुगतान और संसाधनों की कमी शामिल है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इन कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी चिकित्सा
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि अस्पताल में आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर दी गई है। स्टाफ को निर्देश जारी किए हैं और इमरजेंसी ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed