फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-44: Relief on Delhi-Panipat lane, Panipat-Delhi lane and 20th mile market are still waiting

एनएच-44 : दिल्ली-पानीपत लेन पर राहत, पानीपत-दिल्ली लेन व बीसवां मील मार्केट को अभी इंतजार

Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
NH-44: Relief on Delhi-Panipat lane, Panipat-Delhi lane and 20th mile market are still waiting
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब राहत मिलेगी। बीसवां मील चौक पर बनकर तैयार फ्लाईओवर की दिल्ली-पानीपत लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। हालांकि पानीपत-दिल्ली लेन के साथ ही बीसवां मील मार्केट के एक हजार दुकानदारों को सप्ताह के अंत तक इंतजार करना पड़ेगा। सोमवार तक दूसरी लेन व बीसवां मील चौक पर बने फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से को भी खोल देने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब फिलहाल दिल्ली से पानीपत की तरफ जाने वाले वाहन नाथूपुर से आगे सरपट दौड़ सकेंगे। डीसी ललित सिवाच और एसपी हिमांशु गर्ग ने रिबन काटकर फ्लाईओवर की एक लेन पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के चलते बीसवां मील से आगे फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटक गया था। दिसंबर 2021 में किसानों की घर वापसी के बाद एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया था। इसके साथ ही किसान आंदोलन के चलते बंद पड़े बीसवां मील समेत अन्य चार फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू हो गया था। फ्लाईओवर निर्माण के चलते दो लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा था जिसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। दिन के साथ ही रात को भी लंबा जाम लग जाता है जिसका खामियाजा वाहन चालक भुगत रहे थे। ऐसे में बीसवां मील चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से करते हुए उसे पूरा कर लिया गया जिसके बाद से डीसी ललित सिवाच व एसपी हिमांशु गर्ग ने दिल्ली से पानीपत लेन को शुरू करा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पानीपत-दिल्ली लेन को भी अलग सप्ताह के शुरुआत में ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ललित सिवाच ने बताया कि एनएच-44 को आठ लेन मार्गी बनाने का काम चल रहा है किंतु किसान आंदोलन तथा कोरोना के कारण इस कार्य में विलंब हुआ। अब यह काम तेजी से किया जा रहा है। फ्लाईओवर की दूसरी साइड का निर्माण भी पूरा होने को है। केजीपी-केएमपी के मुख्य बिंदु भी बीसवां मील चौक के निकट बनते हैं। ऐसे में यहां ट्रैफिक में वृद्धि देखने को मिल रही थी। अब वाहन चालकों को राहत मिलेगी। एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि अब ट्रैफिक प्रबंधन में मदद मिलेगी। जाम से लोगों को बचाया जा सकेगा। इस दौरान एनएचएआई के साइट इंजीनियर प्रांजल शर्मा, ठेकेदार टीम के राहुल जैन, प्रोजेक्ट इंचार्ज एसपी सिंह, टीम लीडर जेके जैन आदि मौजूद रहे।
रोजाना 80 हजार से एक लाख वाहन चालक करते है आवागमन
एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन लगा रहता है। यहां पर रोजाना 80 हजार से एक लाख तक वाहन चालक आवागमन करते हैं। गांव बढ़ मलिक निवासी वेदपाल शास्त्री, वाहन चालक सुनील, नीरज व राजेश ने बताया कि एक तरफ की लेन खोलने से राहत मिलेगी। दोनों लेन खुलने के बाद काफी हद तक वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिल सकेगी।
बीसवां मील मार्केट लोगों को अगले सप्ताह मिलेगी राहत
बीसवां मील चौक के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते बीसवां चौक पर पत्थर के बैरिकेड रखकर बहादुरगढ़ हाईवे को बंद किया गया है। अब बीसवां मील चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण होने पर एक लेन को खोल दिया गया है। साथ ही उम्मीद है कि चार-पांच दिन में दूसरी तरफ की लेन को भी खोल दिया जाएगा। इस दौरान फ्लाईओवर के अंडरपास से गाडर व अन्य मलबा हटवा दिया जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में इसके नीचे से वाहन निकल सकेंगे। जिसके बाद बीसवां मील चौक से बहादुरगढ़ हाईवे पर भी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिसका मार्केट के एक हजार दुकानदारों को फायदा मिल सकेगा। फिलहाल हाईवे से वाहनों का आवागमन बंद होने से मार्केट में काम धंधे भी चौपट हैं।

एनएच-44 पर वाहनों का आवागमन बेहतर करने के लिए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। बीसवां मील चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली-पानीपत लेन को खोल दिया गया है। इस सप्ताह के अंत तक पानीपत-दिल्ली लेन भी खोल दी जाएगी। इस दौरान फ्लाईओवर के अंडरपास को खोल दिया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
-आनंद दहिया, डीजीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed