फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-352A... Seven teams in the construction of flyover, preparations to run vehicles in two months

Sonipat News: एनएच-352ए... फ्लाईओवर निर्माण में सात टीमें, दो माह में वाहन दौड़ाने की तैयारी

Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
NH-352A... Seven teams in the construction of flyover, preparations to run vehicles in two months
फोटो 11: सोनीपत के पास एनएच-352ए के आरओबी निर्माण कार्य में जुटे श्रमिक। संवाद
सोनीपत। ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए पर छह किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आ गई है। कामी चौक से गांव बड़वासनी तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर को दो माह में पूरा करने की तैयारी है। एनएचएआई की तरफ से निर्माण के लिए सात टीमें बढ़ाई गई हैं। सोनीपत से गोहाना के बीच मार्च तक हाईवे बनाने का लक्ष्य है। अप्रैल में वाहन चालक नए हाईवे पर जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा कर सकेंगे। मुरथल जीटी रोड से गोहाना तक हाईवे का निर्माण 799 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन

साढ़े चार साल पहले सोनीपत-जींद ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए का निर्माण शुरू हुआ था। यह हाईवे मुरथल जीटी रोड (एनएच-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक है। पहले चरण में गोहाना से जींंद तक हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया है। नेशनल हाईवे 352-ए का दूसरा चरण का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 95 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सोनीपत-जींद रेल लाइन पर गार्डर रखे, स्लैब डाल रहे
सोनीपत से दिल्ली-अंबाला और सोनीपत-जींद रेललाइन गुजरती हैं। इन लाइनों से रोजाना 40 ट्रेनों की आवाजाही होती हैं। रेलवे से पावर ब्लॉक मिलने के बाद दिल्ली-अंबाला और सोनीपत-जींद रेललाइन के ऊपर गार्डर रख दिए गए। अब सोनीपत-जींद रेललाइन पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा है। मार्च तक कार्य पूरा होने के बाद अप्रैल से नए हाईवे को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामी चौक से बड़वासनी तक निर्माण के लिए 150 श्रमिक और बढ़ाए
एनएच-352ए पर कामी चौक से बड़वासनी तक हिस्से में काम जारी है। मार्च तक काम पूरा करने के लिए एनएचएआई की ओर से सात टीम और बढ़ा दी है। 150 से ज्यादा श्रमिक व इंजीनियर लगाए गए है। छह किलोमीटर हिस्से में दो आरओबी और तीन फ्लाईओवर का निर्माण किया है।




सोनीपत से गोहाना के बीच एनएच-352ए को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। कामी चौक से बड़वासनी तक फ्लाईओवर निर्माण में सात टीमें बढ़ाई गई है। दोनों रेललाइन पर गार्डर रख दिए हैं, अब स्लैब रखने का काम जारी है। अप्रैल में इस हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
- जगभूषण शर्मा, परियोजना निदशेक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed