फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Next year we will celebrate Ganpati festival on a large scale with the help of institutions: Dr. Arvind Sharma

अगले वर्ष संस्थाओं के सहयोग से बड़े स्तर पर मनाएंगे गणपति महोत्सव : डॉ. अरविंद शर्मा

Sat, 06 Sep 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Next year we will celebrate Ganpati festival on a large scale with the help of institutions: Dr. Arvind Sharma
फाेटो 08- सोनीपत के गोहाना में गणपति महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मौजूद सहकारिता मंत्री
गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना में अगले वर्ष से भगवान गणपति महोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। महोत्सव में क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की अहम भूमिका रहेगी। धार्मिक आस्था का केंद्र बनने इन आयोजनों में लोगों की एकजुटता व धर्म भाव में वृद्धि समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने पुरानी सब्जी मंडी के पास जेसीआई गोहाना स्टार व मुगलपुरा स्थित टीटू धर्मशाला में श्री शिव गणेश क्लब की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सहकारिता मंत्री ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करते हुए लोगों के सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान गणपति सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशियां लाने वाले हैं। देश की आजादी पाने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी गणेश उत्सव ने लोगों को एकजुट करके अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अरुण बड़ौक, नीरज, मनोज, अनिल मेहता, विनोद शर्मा, मुकेश देवगन, अंजू कालड़ा, सुनील राजपाल, संजय सैनी, हैप्पी ग्रोवर, हर्ष सिंधवानी, पवन राजपाल, सुमित कक्कड़, दीवान चंद सुखीजा, संजय मेहंदीरत्ता, संजय सुखीजा, तरुण राजपाल, हिमांशु सरदाना, शालू मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed