{"_id":"62bf4ec0d76ce955a11cf8e1","slug":"newlyweds-fell-while-deboarding-train-referred-to-pgi-in-critical-condition-sonipat-news-rtk6511454161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से उतरते समय गिरी नवविवाहिता, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से उतरते समय गिरी नवविवाहिता, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही नवविवाहित का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के समय नवविवाहिता का पति भी साथ था। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल नवविवाहिता को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
ट्रेन से उतरते समय फिसलकर गिरने से घायल हुई पंजाब के राजपुरा निवासी 20 वर्षीय पूजा के पति गुरजीत सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। वे लोग घूमने के लिए आनंदपुर साहिब गए थे। वीरवार रात को वापस आने के लिए उन्होंने अंबाला रेलवे स्टेशन का टिकट लिया था। अंबाला से राजपुरा जाने के लिए साधन आसानी से मिल जाता है। उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब में घूमते हुए एक रात पहले भी नहीं सो पाए थे। इसलिए ट्रेन में नींद आ गई। अंबाला कब निकल गया, पता ही नहीं लगा। जब उनकी आंख खुली तो ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर खड़ी थी। उन्होंने सोनीपत स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़कर जाने की सोची और स्टेशन पर उतरने लगे तो ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन से उतरने समय पूजा का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। जिससे उसको चोटें आई हैं। जीआरपी की सहायता से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकोें ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से नवविवाहिता प्लेटफार्म पर गिर गई थी। जिससे उसको चोटें आई है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। -राजेंद्र सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत