{"_id":"60845cfc8ebc3e8d1b2ed29e","slug":"newlyweds-died-under-suspicious-circumstances-visara-sent-for-investigation-sonipat-news-rtk6058753159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, विसरा जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, विसरा जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे पहले नवविवाहिता को पेट दर्द होने पर महिला मेडिकल कालेज अस्पताल, खानपुर कलां में दाखिल कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा जांच को भेज दिया है। वहीं, नवविवाहिता कोरोना संक्रमित भी थी। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ के झज्जर रोड की रहने वाली बबीता ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को उसकी बेटी विशु की शादी गांव जुआं निवासी साहिल के साथ की थी। बेटी ने साहिल से पहले आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया, लेकिन उन्होंने बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई। बेटी का पति, सास-ससुर, देवर, मामा ससुर व परिवार के अन्य लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी ने फोन पर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग कार और आभूषण की मांग कर रहे हैं। उसके मामा ससुर ने बेटी पर दबाव बनाया कि वह अपने मां को कहकर गांव गढ़ी सांपला की पुश्तैनी जमीन उसके व उसके भांजे के नाम पर करवा दे। आरोप है कि 10 मार्च को बबीता का भाई व पिता विशु की ससुराल गए थे, उनके सामने भी दहेज की मांग की गई। महिला ने बताया कि 20 अप्रैल की रात को उसकी बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा है। उसने अपनी बेटी को रिश्तेदारों के साथ आने की बात कही थी। उनके जाने से पहले ही 21 अप्रैल को विशु की सास ने फोन किया कि विशु के पेट में दर्द है और बीपी कम है और वह उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं। बाद में फोन आया कि विशु की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर उसके पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है।
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना मिली थी। जांच में वह कोरोना संक्रमित भी मिली है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा जांच को भेजा गया है, जिसमें मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मृतका की मां की शिकायत पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। - जगदीश, जांच अधिकारी, थाना मोहाना