फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New twist in the death of a youth from Garhi Ujale Khan; one arrested.

Sonipat News: गढ़ी उजाले खां के युवक की मौत मामले में नया मोड़, एक गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
New twist in the death of a youth from Garhi Ujale Khan; one arrested.
फोटो :: सोनीपत के गोहाना में गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रो
गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां निवासी 30 वर्षीय कुलदीप की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मृतक के दोस्त की शिकायत पर आरोप लगाया गया कि आर्य नगर निवासी सोनू और उसका साथी लंबे समय से कुलदीप को नशीला पदार्थ उपलब्ध करा रहे थे। शिकायत में कहा गया कि नशे की अधिक मात्रा के सेवन से कुलदीप की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाक्स
खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों मिला था शव
कुलदीप पंचकूला में पेंटर का काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। 24 मई को उसका शव सेक्टर-7 स्थित एक खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उस समय शव के हाथ में सिरिंज भी लगी मिली थी। प्रारंभिक चरण में शिकायत न मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी तथ्यों का भी विश्लेषण किया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करेगी। साथ ही अन्य की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
संदीप धनखड़, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed