{"_id":"67fe99fd983954aacd09872c","slug":"new-dimensions-of-development-are-being-established-by-following-the-constitution-kalyan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135270-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान पर चलकर स्थापित हो रहे विकास के नए आयाम : कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान पर चलकर स्थापित हो रहे विकास के नए आयाम : कल्याण
Tue, 15 Apr 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित निजी विश्वविद्यालय में बीआर आंबेडकर जयंत
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय, राई में बीआर आंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राई विधायक कृष्णा गहलावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनीपत विधायक निखिल मदान शामिल हुए।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने बाबा साहेब को नमन करने के बाद कहा कि हम सदैव डॉ. आंबेडकर के ऋणी रहेंगे। बाबा साहेब ने हमें विश्व का सबसे महान संविधान प्रदान किया है, जिस पर चलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संविधान के अनुसार ही देश-प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। सबका विकास सबका विकास की भावना को आत्मसात कर विकास सुनिश्चित किया गया है।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि संविधान का पालन करते हुए देश के प्रगति मार्ग में सहभागी बनें। विधायक निखिल मदान ने कहा कि संविधान निर्माता ने हर व्यक्ति के कल्याण पर बल दिया। इस दौरान कुलपति परमजीत जायसवाल और रजिस्ट्रार वी. सैम्युअल राज ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान निगम पार्षद पुनीत राई, मास्टर सत्यनारायण आंतिल, कुलदीप नांगल, मंडलाध्यक्ष शेखर आंतिल भी मौजूद रहे।