फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nephew dies in car accident, uncle injured

Sonipat News: कार की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Thu, 23 Jan 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies in car accident, uncle injured
गन्नौर। गांव खुबडू के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा घायल हो गए, जबकि भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल चाचा ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत की कश्यप कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे मोहित के साथ बाइक पर अपनी ससुराल गन्नौर के गांव पुगथला जा रहे था। खुबडू गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया था। गन्नौर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed