फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neighboring tenant threw the young man from the roof, his arm broke from the shoulder

Sonipat News: पड़ोसी किरायेदार ने युवक को छत से फेंका, कंधे से हाथ टूटा

Fri, 19 Jul 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Neighboring tenant threw the young man from the roof, his arm broke from the shoulder
राई। राई क्षेत्र में किराए पर रहने वाले युवक को पड़ोसी व उसके साथियों ने पीटकर छत से फेंक दिया। इससे उनके हाथ में कंधे के पास फ्रैक्चर हो गया। इतना ही नहीं उन पर ईंट से हमला करने के बाद फिर से पिटाई की गई। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला मधुबनी के गांव सन्नपट्टी निवासी प्रवेश ने बताया कि वह ड्रीम ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चालक हैं। प्रवेश ने बताया कि वह फिलहाल राई क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उनका कहना है कि वह अपने कमरे की छत पर थे। इसी दौरान पड़ोसी दिलशाद आकर गाली-गलौज करने लगा और फिर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह छह साथियों को लेकर आ गया। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और छत से नीचे फेंक दिया। इसके चलते उनका हाथ कंधे के पास से टूट गया। इसके बाद भी आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। ईंट-पत्थर भी मारे गए। बाद में वह भाग गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर एक नाम नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed