फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence: Shopkeepers in the main market are hanging clothes on cables, a major accident may occur

लापरवाही : मुख्य बाजार में दुकानदार केबल पर लटका रहे कपड़े, हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 23 Dec 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Shopkeepers in the main market are hanging clothes on cables, a major accident may occur
फोटो 01- सोनीपत के गोहाना में मुख्य बाजार में बिजली की केबल पर लटकते कपड़े। संवाद
गोहाना। शहर के मुख्य बाजार में बिजली की तारों में स्पार्किंग से आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। तारों में स्पार्किंग से नीचे रखा सामान भी जल गया था। इसके बावजूद दुकानदार दुकान के बाहर से गुजरने वाली केबल पर कपड़े लटका रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे दुकानदार चिह्नित करें, जो केबल पर कपड़े लटका रहे हैं। इससे संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकान के बाहर से गुजरने वाली केबल पर कपड़े टांग रहे हैं। तारों में स्पार्किंग होने पर हादसा होगा तो यह दुकान व दुकानदार के लिए खतरे के लिए कम नहीं होगा। इतना ही नहीं केबल में करंट होने के चलते दुकानदार भी करंट की चपेट में आ सकते हैं। दुकानदार लापरवाही करते हुए रोजाना केबल पर कपड़े लटका रहे हैं, जो खतरे से खाली नहीं है। वहीं बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारी लोगों को बिजली की तारों से दूर रहने के लिए बार-बार जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों की लगाई जाएगी ड्यूटी
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य बाजार में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारी बिजली के तारों की स्थिति देखेंगे, यदि दुकानदार तारों पर सामान लटकाए हुए मिले तो उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में बिजली के तारों पर कपड़े लटकाने की सूचना मिली है। एसडीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।
- राजसिंह सिंहमार, एक्सईएन, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed