फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence: Sewer overflow due to soil filling, people blocked Purkhas road

लापरवाही : मिट्टी भरने से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने पुरखास रोड किया जाम

Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Sewer overflow due to soil filling, people blocked Purkhas road
लाल दरवाजा में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर फैले कीचड़ से निकलते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के लाल दरवाजा में 20 दिन से सीवर समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा और उन्होंने पुरखास रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल की मरम्मत की गई थी। ठेकेदार ने मरम्मत के दौरान बोरवेल से निकली मिट्टी को सड़क से नहीं उठाया और मिट्टी पानी में बहकर सीवर के मैनहोल में भर गई, जिससे सीवर बंद हो गया और सड़क पर कीचड़ फैल गया। बार-बार शिकायत के बाद सुनवाई न होने पर लोगों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार ने लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लाल दरवाजा क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे पुरखास रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम ठेकेदार ने ट्यूबवेल की मरम्मत कराई थी। ठेकेदार ने मरम्मत के दौरान बोरवेल से मिट्टी निकालकर उसे सड़क पर ही छोड़ दिया था। उसके बाद ठेकेदार ने कई दिन तक मिट्टी नहीं उठाई और धीरे-धीरे मिट्टी सड़क पर फैलने के साथ पानी में बहकर सीवर के मैनहोल में चली गई, जिससे सीवर जाम होकर ओवरफ्लो हो गए। इसके बाद दूषित पानी सड़क पर बहने लगा। नगर निगम व ठेकेदार को शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं कराई। लोगों को गली से आवागमन करना भी मुश्किल हो गया था। इस समस्या से परेशान होकर लोगों को जाम लगाना पड़ा। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। रोड जाम करने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और निगम कार्यालय में फोन पर बात करने के बाद समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान निगम की तरफ से मौके पर जेसीबी भेजी गई। लोगों ने करीब एक घंटे के बाद पुरखास रोड पर जाम खोल दिया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप, सीवर सफाई पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
सीवर की समय पर सफाई न होने के कारण समस्या हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि कागजों में रखरखाव पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन धरातल पर सीवर पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लाल दरवाजा क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण 20 दिन से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। निगम के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आखिर लोगों को सड़क पर उतारना पड़ा तो जेसीबी बुलाकर सफाई का काम शुरू कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला
जाम लगने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। पुरखास रोड से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। पुलिस ने वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा। उसके बावजूद वाहन चालक परेशान रहे। जाम खुलने के बाद ही उन्हें राहत मिल सकी।
वर्जन
लाल दरवाजा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निगम अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। सीवर लाइन की सफाई करने में लापरवाही बरती गई। समय पर लोगों की सुनवाई हो जाए तो उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर न होना पड़े।

- हरिप्रकाश सैनी, निगम पार्षद
वर्जन
लाल दरवाजा के लोगों की तरफ से सीवर ओवरफ्लो की शिकायत नहीं मिली। अगर समय रहते निगम कार्यालय में शिकायत दी होती तो लोगों को समस्या का सामना न करना पड़ता। निगम की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर मामले में ठेकेदार की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक रावत, एसई नगर निगम

पुरखास रोड पर लगाए गए जाम के दौरान लोगों को समझाते सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार। संवाद

पुरखास रोड पर लगाए गए जाम के दौरान लोगों को समझाते सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed