फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence in cleaning the tanks of the boosting station, contaminated water reached homes

बूस्टिंग स्टेशन के टैंकों की सफाई में लापरवाही, घरों में पहुंचा दूषित पानी

Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence in cleaning the tanks of the boosting station, contaminated water reached homes
शहर में दूषित पानी आपूर्ति होने के कारण नरेंद्र नगर में टोंटी से निकलता दूषित पानी। संवाद - फोटो : Sonipat
नगर निगम के अधिकारियों ने बूस्टिंग स्टेशनों पर टैंकों की सफाई कराने में लापरवाही बरती। भीषण गर्मी में स्वच्छ पेयजल के लिए दो दिन से तरस रहे लोगों के घरों में शुक्रवार सुबह भी दूषित पानी की आपूर्ति कर दी। ऐसे में शहर के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। दूषित पानी की आपूर्ति होने पर लोगों ने फोन किए तो निगम अधिकारी हरकत में आए। शुक्रवार दोपहर बाद स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू होने पर करीब डेढ़ लाख लोगों को राहत मिल सकी। लोगों का कहना था कि पहले ही शहरवासी बिजली संकट से जूझ रहे हैं, अब निगम के अधिकारी घरों में दूषित पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को कैंपर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से बुधवार देर रात गांव जाजल स्थित रेनीवेल के पानी से शहर के आठ बूस्टिंग टैंकों को भरा जा रहा था। इस दौरान अचानक दूषित पानी की आपूर्ति हो गई थी। इसकी सूचना कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद निगम अधिकारियों ने तुरंत रेनीवेल के ट्यूबवेलों को बंद करा दिया था। वीरवार सुबह कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं की थी। दूषित पानी से भरी लाइनों व बूस्टिंग स्टेशनों को खाली कराया गया था। पेयजल पाइपलाइन को खाली करने में आठ घंटे लग गए थे। वीरवार दोपहर बाद रेनीवेल से दोबारा पानी की आपूर्ति करके टैंकों को भरा गया और टैंकों की पूर्ण सफाई न होने के कारण वीरवार दोपहर बाद भी घरों में दूषित पानी की आपूर्ति कर दी। यहीं नहीं शुक्रवार सुबह भी दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। ऐसे में शहर के अधिकतर लोगों ने कैंपर खरीदने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

इन बूस्टिंग स्टेशनों की नहीं हुई पूर्ण सफाई
निगम अधिकारियों ने बताया कि जाजल से लेकर शहर तक पानी आपूर्ति के लिए लोहे के पाइप बिछा रखे हैं। इन लाइनों के अंदर जंग लगने से अचानक दूषित पानी की आपूर्ति बूस्टिंग स्टेशनों पर हो गई थी। वीरवार दोपहर बाद की तरह शुक्रवार सुबह आईटीआई बूस्टिंग स्टेशन, सुजान सिंह पार्क, जानकीदास अस्पताल, धानक बस्ती, ऋषि कॉलोनी, मुरथल रोड स्कूल के पीछे बूस्टिंग टैंकों से दूषित पानी की आपूर्ति कॉलोनियों में हो गई, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। इसके बाद लोगों ने निगम अधिकारियों को फोन किए तो उन्होंने दोपहर तक स्वच्छ पानी आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे के बाद कॉलोनियों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके बाद गर्मी में लोगों को साफ पानी नसीब होने पर राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले लोग
दो दिन से दूषित पानी आपूर्ति होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को कैंपर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति हुई है। शिकायत करने के बावजूद निगम अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
- हिमांशु शर्मा, निवासी हेमनगर
नगर निगम की ओर से स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने में लापरवाही बरती गई है। वीरवार शाम व शुक्रवार सुबह दूषित पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। पहले ही बिजली किल्लत की वजह से पानी की कम आपूर्ति हो रही थी, अब निगम की ओर से दूषित पानी की आपूर्ति करने से लोगों की परेशानी बढ़ा दी गई।

- महावीर शर्मा, निवासी नरेंद्र नगर
वर्जन
रेनीवेल की लाइन से बुधवार रात अचानक खराब पानी की आपूर्ति हुई थी। पेयजल लाइन के अंदर जंग होने से यह समस्या बनी थी। शुक्रवार दोपहर बाद से कॉलोनियों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब शहर के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दूषित पानी आपूर्ति से निजात मिलेगी।
- सतीश कुमार, पालिका अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed