फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence: After construction of drain, manholes became danger points, officers and agencies could not learn the lesson.

लापरवाही : ड्रेन निर्माण के बाद मैनहोल बने डेंजर प्वाइंट, सबक नहीं ले पाए अधिकारी व एजेंसी

Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Negligence: After construction of drain, manholes became danger points, officers and agencies could not learn the lesson.
सोनीपत। शहर के अंदर ड्रेन नंबर छह को पक्का करने के बाहर जगह-जगह बने मैनहोल को ढकने में लापरवाही बरती गई है। ड्रेन पर हर 12 फुट पर बने मैनहोल खुले हुए हैं और लोगों के लिए डेंजर प्वाइंट बने हुए हैं। लोगों की तरफ से डेंजर प्वाइंट को बंद करने के लिए गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों व संबंधित कंपनी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मैनहोल में बालक के गिरने के बाद पूरा निगम प्रशासन ड्रेन पर आ पहुंचा।
विज्ञापन

सुंदरीकरण को लेकर वर्ष 2016 में ड्रेन नंबर 6 को बॉक्स आकार में ढकने की रूपरेखा तैयार की थी। यह कार्य दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन इसमें लगातार देरी होती गई। कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत पक्का किया जा रहा है। योजना के तहत 4.9 किलोमीटर लंबी ड्रेन पक्की करने के लिए नगर निगम ने एमएस गर्ग एजेंसी को 88 करोड़ की लागत से सितंबर 2017 को कार्य आवंटित कर दिया था। एजेंसी बाद में अपनी शर्तों पर खरा नहीं उतर सकी। इसके चलते निगम ने 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर एजेंसी से काम छीन लिया था। इसके बाद निगम की ओर से गावड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी को नया टेंडर करीब 15 फीसदी अधिक राशि में आवंटित किया था। देवडू रोड से शादीपुर तक ड्रेन के पार्ट-1 को पक्का करने के लिए 92 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वर्जन
ड्रेन के पार्ट नंबर 1 का कार्य मानसून सीजन के चलते रुका हुआ है। खुले मैनहोल पर स्लैब रखने के लिए एजेंसी को कहा गया था, इस कार्य को पूरा करने के लिए एजेंसी की तरफ से लापरवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामकरण हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed