{"_id":"681672126468b27d590b9c11","slug":"neet-ugexamination-will-be-held-in-two-phases-candidates-will-undergo-two-level-examination-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136112-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नीट यूजी... दो चरणों में होगी परीक्षा, दो स्तरीय जांच से गुजरेंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नीट यूजी... दो चरणों में होगी परीक्षा, दो स्तरीय जांच से गुजरेंगे अभ्यर्थी
Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 04 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो :13: सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहां रविवार को अ
- फोटो : kathua
सोनीपत। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2025) 4 मई को जिले में छह केंद्रों पर होगी। इन परीक्षा केंद्रों पर 2448 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधीश ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में, विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय परिसर में आग्नेयास्त्र, तलवार, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर जाने पर पाबंदी होगी। मोबाइल लेकर पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। साथ ही केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीन की दुकानें खुली रखने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि यह निर्देश ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उस पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 233 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दो चरणों में होगी जांच
जिलाधीश ने बताया कि नीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियाें की जांच प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में पुलिस, होम गार्ड परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर जांच करेंगे। दूसरे चरण में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से अधिकृत एजेंसी जांच करेगी। इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन व दस्तावेज जांच भी शामिल रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जांच व सुरक्षा को लेकर पुरुष व महिला कर्मियों की नियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला गार्ड की ओर से बंद कमरे या अन्य व्यवस्था में होगी।
विज्ञापन
स्टेशनरी व इलेक्ट्रिक सामान लाने पर पाबंदी
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी, पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, पर्स, आभूषण, खाद्य सामग्री, पानी की बोतल आदि लाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ केवल एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि, पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकते हैं।
सुरक्षा रहेगी चौकस
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में करीब 20 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनकी संख्या सात से आठ तक रहेगी। गहनता से जांच के बाद ही अभ्यर्थी अंदर जा सकेंगे।
यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड़्डा 624
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मुरथल 288
राजकीय माडल संस्कृति स्कूल, मॉडल टाउन सोनीपत 360
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि, मुरथल 600
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बारोटा 240
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, नाहरा 336