फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neeraj Becomes District President of the Bharatiya Mazdoor Sangh

Sonipat News: नीरज बने भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान

Sat, 14 Mar 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Becomes District President of the Bharatiya Mazdoor Sangh
फोटो : सोनीपत के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में जिला अ​धिवेशन के दौरान नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्र
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में शुक्रवार को जिला अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला, विभाग प्रमुख जितेंद्र वत्स और विनोद ने मजदूरों के हितों और आगामी सांगठनिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज ने की और संचालन जिला मंत्री रवि कुमार ने किया। अधिवेशन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान नीरज को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उर्वशी व वीर सिंह को उपाध्यक्ष, रवि कुमार को जिला मंत्री, संदीप धीमान व खुशीराम को सह मंत्री, गोवर्धन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्यों में कर्मबीर, रणधीर, अनुज, नरेंद्र, दिनेश, भूपेंद्र, सविता, ओमवती, देवेंद्र, सचिन, अमित व अशोक को शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। वह श्रमिक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed