फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neeraj and Ankit left for Mongolia to show their strength in the third ranking series

Sonipat News: तीसरी रैंकिंग सीरीज में दम दिखाने मंगोलिया रवाना हुए नीरज और अंकित

Thu, 29 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Neeraj and Ankit left for Mongolia to show their strength in the third ranking series
सोनीपत। गांव जुआं अखाड़ा के दो पहलवान नीरज छिक्कारा और अंकित गुलिया तीसरी रैंकिंग सीरीज में दम दिखाने के लिए मंगोलिया रवाना हो गए हैं। प्रतियोगिता 29 मई से 1 जून तक आयोजित होगी। दोनों पहलवानों को प्रशिक्षक संजीत व डालमिया ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि गांव जुआं निवासी नीरज छिक्कारा और जाजी गांव के अंकित गुलिया लंबे समय से जुआं अखाड़ा में अभ्यास कर रहेे हैं। रैंकिंग सीरीज में नीरज जहां 69 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में तो अंकित 72 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता के लिए दोनों पहलवान भारतीय दल के साथ मंगोलिया रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

अंकित गुलिया ने इससे पहले द्वितीय रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब एक बार फिर मंगोलिया की दंगल धरती पर पदक जीतने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। वहीं सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान नीरज छिक्कारा इससे पहले मंगोलिया में हुई सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंकिंग और अनुभव में होगा इजाफा
इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन से खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग को मजबूती मिलेगी। अन्य प्रतियोगिता के लिए उनका अनुभव और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि सभी नीरज और अंकित की सफलता को लेकर आशान्वित हैं। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं। इस बार भी देश का गौरव बढ़ाकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed