फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NCR towards pollution freedom... 375 electric buses will start from next month

Sonipat News: एनसीआर प्रदूषण मुक्ति की ओर... अगले माह से 375 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी

Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
NCR towards pollution freedom... 375 electric buses will start from next month
सोनीपत। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में पहल कर रहा है। एनसीआर के लिए अगले माह जनवरी में 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश के एनसीआर सहित दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जल्द एनसीआर के सभी जिलों में चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा वीरवार को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पुन: सरकार बनाएगी। लोकसभा में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भी जीत दर्ज करेंगे। एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा में कांग्रेस नेताओं की ओर से उपराष्ट्रपति पर टिप्पणी की गई है, वह उपराष्ट्रपति का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है और यह लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी ने अपने हित के लिए अपने-अपने रजवाड़े खड़े किए हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में मुआवजा राशि दी जा रही है। जिसका जो मुआवजा बनता है वह उसे दिया जा रहा है। कांग्रेस के वक्त में 100 रुपये के चेक किसानों को भेजे जाते थे। उन्होंने कहा कि वह दिखावे की नहीं, धरातल की राजनीति करते हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से निकाली जा रही बदलाव यात्रा को लेकर कहा है कि आम आदमी पार्टी का अपना बदलाव होने वाला है। आम आदमी पार्टी क्या बदलाव करेगी। आम आदमी पार्टी की हालत दिल्ली और पंजाब में रहने वाले लोगों की पूछनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed