फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naveen sold for Rs 34.50 lakh and Chirag for Rs 13.50 lakh

Sonipat News: 34.50 लाख में नवीन और 13.50 लाख में चिराग बिके

Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Naveen sold for Rs 34.50 lakh and Chirag for Rs 13.50 lakh
नवीन मलिक
सोनीपत। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के नए सत्र की नीलामी में सोनीपत के पहलवानों ने शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। लीग की नीलामी प्रक्रिया में नवीन मलिक को मुंबई टीम ने 34.50 लाख रुपये में खरीदा जबकि चिराग छिक्कारा 13.50 लाख रुपये में पंजाब टीम का हिस्सा बने। दोनों पहलवानों की खरीद ने यह साबित कर दिया कि सोनीपत की कुश्ती प्रतिभा पर फ्रेंचाइजी टीमों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


नीलामी में नवीन मलिक का बेस प्राइस 10 लाख रुपये और चिराग छिक्कारा का बेस प्राइस आठ लाख रुपये तय किया गया था लेकिन दोनों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उनकी आक्रामक कुश्ती शैली, निरंतर प्रदर्शन और मैट पर अनुभव के चलते टीमों ने खुलकर बोली लगाई।
विज्ञापन


प्रो रेसलिंग लीग का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा जिसमें देश-विदेश के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। लीग को भारत की सबसे पेशेवर और प्रतिस्पर्धी कुश्ती प्रतियोगिताओं में गिना जाता है जहां खिलाडि़यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच और अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन मलिक अपनी तेज और तकनीकी कुश्ती के लिए जाने जाते हैं, जबकि चिराग छिक्कारा ने हाल के वर्षों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। दोनों पहलवानों की इस सफलता से सोनीपत जिले में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और युवा पहलवानों को भी प्रेरणा मिली है।

नवीन मलिक

नवीन मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed