फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naveen alias Chhota disclosed 14 incidents during the remand period

नवीन उर्फ छोटा ने रिमांड अवधि में किया 14 वारदात का खुलासा

Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Naveen alias Chhota disclosed 14 incidents during the remand period
हत्या के षणयंत्रकारी नवीन उर्फ छोटा ने सीआईए की टीम के सामने रिमांड अवधि के दौरान कुल 14 में 10 हत्या की वारदात का खुलासा किया है। इनमें से उसने हत्याओं की वारदातें कबूली हैं। इनके अलावा अपहरण समेत अन्य मामलों में भी शामिल होने की बात कही है। ऐसे में अब पुलिस उसके जो साथी जेल में हैं, उन्हें प्रोडक्शन वारंट परा लाने और अन्य को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम ने गांव भैंसवाल कलां निवासी नवीन उर्फ छोटा को गांव कटवाल निवासी अजय की हत्या के षड्यंत्र के आरोप में यूपी की गौतमबुद्ध जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे 20 दिन पहले ही नोएडा की एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। सीआईए की टीम उसे न्यायालय से सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पहले नवीन ने चार हत्या की वारदातों का खुलासा किया था। इसके बाद सीआईए की टीम की पूछताछ में 10 और वारदातों का खुलासा किया। इनमें अधिकतर हत्या की घटनाएं शामिल हैं। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकतर को शराब में जहर पिलाकर और पानी में डूबोकर हत्या करने की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल सीआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए की टीम ने आरोपी नवीन उर्फ छोटा से आसपास में की हत्याओं को लेकर घटनास्थल की निशानदेही कराई है। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई का खाका तैयार कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के साथी कृष्ण ठरु, दीपक उर्फ कुकु व विक्की सोनीपत अभी फरार हैं। इनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा आरोपी के भाई संदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार करना है, जो अभी फरार है। वहीं पुलिस मुज्जफर नगर जेल में बंद सचिन को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी, जिसने नवीन को जेल में ही जहर मुहैया कराया था। वहीं जेल में जहर देने वाले आरोपी हफिजी और लेने वाले साहिल को भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नवीन उर्फ छोटा ने रिमांड अवधि के दौरान कई वारदातों का खुलासा किया है। उसके बताए अनुसार पुलिस ने पहले ही उस पर व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस उसके जो साथी जेल में बंद हैं उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। इसके अलावा अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राहुल शर्मा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed