{"_id":"6707be4b5f33b9bff80db52f","slug":"navaratri-siddhpeeth-baba-dham-temple-is-associated-with-the-faith-of-devotees-for-years-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125875-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र : वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र : वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर
Thu, 10 Oct 2024 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
- सिद्धपीठ बाबा धाम में प्रदेश ही नहीं, देशभर व विदेश से भी पहुंचते हैं श्रद्धालु
- मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर-परिवार व समाज में सुख-समृद्धि की करते हैं कामना
फोटो 05- सोनीपत सब्जी मंडी के पास सिद्धपीठ श्री बाबा धाम मंदिर में विशालकाय भगवान शंकर व मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सब्जी मंडी के पास कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा धाम मंदिर शहर ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना है। दूर-दराज से यहां पहुंचकर श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर गुफा के दर्शन करते हैं। मंदिर परिसर में विशालकाय भगवान शिव, मां दुर्गा की मूर्ति सहित सभी देवी-देवताओं के अलग-अलग मंदिर बनवाए गए हैं। मंदिर परिसर के बीचों-बीच लगा फव्वारा भक्तों का आकर्षण का केंद्र है।
मंदिर के संचालक राकेश कुच्छल व मुख्य पुजारी पंडित श्रीनाथ ने बताया कि करीब 80 वर्ष पहले यहां कुच्छल परिवार का पितृ स्थल हुआ करता था। साथ में मां दुर्गा का मंदिर बनाया गया था। भक्तों की आस्था को देखते हुए वर्ष 2006 में मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया। मां वैष्णो देवी की गुफा के निर्माण के साथ भगवान जगन्नाथ दरबार सहित मंदिर को विशाल रूप दिया गया। समय के साथ आज भारतवर्ष में श्रद्धालुओं की मंदिर के प्रति आस्था जुड़ी है। मां दुर्गा व भगवान जगन्नाथ की अनुकंपा है कि देशभर के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु यहां आकर नतमस्तक होते हैं। जुलाई में यहां भव्य रूप से भगवान जगन्नाथ महोत्सव भी मनाया जाता है। नवरात्र में भी नौ दिनाें तक मेले जैसा माहौल रहता है।
कोलकाता व वृंदावन के फूलों से सजावट
बाबा धाम मंदिर में नवरात्र के चलते मां दुर्गा के भवन व मंदिर परिसर को कोलकाता व वृंदावन के फूलों से सजाया गया है। फूल खासकर दिल्ली से मंगवाए गए हैं। मां वैष्णो देवी गुफा के कपाट प्रात:काल में ही मां के दर्शनों के लिए खोल दिए जाते हैं। सुबह-शाम काफी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने व पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।