{"_id":"6aa1b9c7e4aa2cc3c60ad84c","slug":"national-nutrition-month-begins-focus-will-be-on-the-nutrition-of-women-and-children-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160257-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, महिलाओं-बच्चों के पोषण पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, महिलाओं-बच्चों के पोषण पर रहेगा जोर
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इसके साथ ही हरियाणा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पूरे माह पोषण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने बताया कि इस बार अभियान की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है। 9 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से परिवारों को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं और माताओं को बच्चों के शुरुआती वर्षों में उचित पोषण, स्तनपान और पूरक आहार के बारे में बताया जाएगा।
अभियान के दौरान कुपोषण की रोकथाम, एनीमिया से बचाव, स्वच्छता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को लेकर भी गतिविधियां होंगी। विभिन्न स्थानों पर रैलियां, जागरूकता शिविर और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभाग का जोर जनभागीदारी बढ़ाने पर रहेगा। लोगों को बताया जाएगा कि कुपोषण से निपटने में परिवार और समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।