{"_id":"681520d2e2e81b7c2f01514a","slug":"national-lok-adalat-will-be-held-on-may-10-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136063-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 10 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 10 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष वाणी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिलास्तर के अलावा गोहाना, गन्नौर खरखौदा न्यायिक परिसर में आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाएगा।
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं डीएलएसए के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस (धारा 138 एक्ट के मामले), बिजली-पानी के बिल, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों समेत अन्य लंबित वर्ग के मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के केस न्यायालय में लंबित हैं वे संबंधित न्यायालय में जाकर अपने केसों को प्री लोक अदालत या 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाकर उनका निपटारा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी व किसी भी अन्य सहायता के लिए जिला एडीआर सेंटर, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर सोनीपत या हेल्पलाइन नंबर 0130 -2220057 पर संपर्क किया जा सकता है।