फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Highway-71A made one-way, drivers continue to struggle with traffic jams

Sonipat News: नेशनल हाईवे-71ए को किया वन-वे, जाम से जूझते रहे वाहन चालक

Sat, 18 May 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
National Highway-71A made one-way, drivers continue to struggle with traffic jams
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोहाना के सेक्टर-13 मैदान में हुई विजय संकल्प रैली के दौरान जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने रैली से पहले ही राजमार्ग को वन-वे कर दिया था। रैली के बाद भीषण जाम लग गया। गोहाना-सोनीपत मार्ग पर भी वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक जाम के हालात रहे और वाहन रेंगते हुए चले। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीर भी परेशान रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली की वजह से जाम के हालात नहीं बन सके, इसके लिए पुलिस ने पानीपत-रोहतक हाईवे का वन-वे कर दिया था। साथ ही पार्किंग की सुविधा रैली के सामने हाईवे के दूसरी तरफ की गई थी। दोपहर डेढ़ बजे से रैली में आने वाले वाहनों से पार्किंग स्थल भरने लगे। इसके चलते लोगों ने खेतों में अपने वाहन खड़े कर दिए। इस दौरान जाम में फंसे लोगों का गर्मी में पसीना निकल गया। शाम करीब पौने 6 बजे रैली समाप्त होने के बाद भीड़ जब निकली तो हर तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

पार्किंग से निकली बसों और वाहनों की लंबी कतार रोहतक-पानीपत हाईवे पर लग गई। वहीं गोहाना-सोनीपत सड़क मार्ग पर जाम लग गया। बड़ौता गांव के पास पुल के नीचे वाहन जाम में फंस गए। यातायात पुलिस जाम को खुलवाने के लिए प्रयासरत रही, लेकिन शहर में कई जगह पर जाम लगा रहा। रात को करीब आठ बजे हालात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed