फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Games: 20 swordsmen will represent Haryana

राष्ट्रीय खेल : 20 तलवारबाज करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Thu, 22 Sep 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
National Games: 20 swordsmen will represent Haryana
गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी उत्सुक हैं। राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। जिसमें प्रदेश के 20 तलवारबाज हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा तलवारबाजी संघ ने तलवारबाजी के तीनों वर्गों के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। खिलाड़ियों के साथ 6 प्रशिक्षक गुजरात के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना होने वाले दल में एक खिलाड़ी, दो प्रशिक्षक व अधिकारी सोनीपत से हैं।
विज्ञापन

हरियाणा तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष मनु कपिला ने बताया कि संघ से तलवारबाजी के तीनों वर्गों के खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। खिलाड़ियों के दल में 12 महिलाएं व 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इनके साथ 6 अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इनमें जितेंद्र जागलान, संदीप कुमार, राजपाल यादव, आतिश, वीणा सैनी व अमित कुमार शामिल हैं। संघ की महासचिव सुरेखा ने बताया कि रवानगी की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हरियाणा तलवारबाज राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में ये खिलाड़ी चयनित
फोयल स्पर्धा : जींद से सुनैना, तमन्ना, रेवाड़ी से ईशा और पंचकूला से शिव्या शामिल हैं।
ईपी स्पर्धा : करनाल की तनिष्का खत्री व शीतल दलाल, रोहतक की तनु गुलिया व जींद की प्राची लोहान का चयन किया गया है।
सबरे स्पर्धा : फरीदाबाद की हिमांशी नेगी व प्रज्ञा, हिसार की आखिरी व जींद की जिया भाग लेंगी।
लड़कियों के साथ हिसार के प्रशिक्षक संदीप कुमार, रेवाड़ी से प्रशिक्षक राजपाल यादव, सोनीपत से सहायक प्रशिक्षक आतिश व जींद से वीना सैनी टीम प्रबंधक के रूप में रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की टीम में इनका हुआ चयन
फोयल स्पर्धा : रोहतक के देव, रेवाड़ी के मनीष व अंकित और सोनीपत के हरीश भाग लेंगे।
सबरे स्पर्धा : करनाल के अभिषेक पोषवाल, यमुनानगर के आर्यन व प्रिंस और जींद के चिराग नैन शामिल होंगे। इनके साथ रोहतक के प्रशिक्षक सुमित, जींद के अमित, टीम प्रबंधक के रूप में सोनीपत के जितेंद्र जागलान व दल की प्रमुख के रूप में संघ की महासचिव सुरेखा रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed