{"_id":"676cb00152e026d5fa0752a0","slug":"national-exhibition-186-models-will-be-presented-from-across-the-country-including-16-from-haryana-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129861-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रदर्शनी : हरियाणा के 16 सहित देश भर से प्रस्तुत किए जाएंगे 186 मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रदर्शनी : हरियाणा के 16 सहित देश भर से प्रस्तुत किए जाएंगे 186 मॉडल
Thu, 26 Dec 2024 11:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत के राई में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मुख्य गेट के पास बनाए गए स्टॉल
सोनीपत। 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हरियाणा के 16 सहित देश भर के विभिन्न राज्यों से नवाचार पर आधारित 186 मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर दो बड़े पंडाल बनाए गए हैं। इनमें तीन बाई चार वर्ग मीटर के 220 स्टॉल लगाए गए हैं। देश भर से आने वाली टीमों का पंजीकरण करने के साथ ही स्टॉल नंबर भी दिए जा रहे हैं।
राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में 26 से 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा। बुधवार शाम तक विभिन्न राज्यों की 138 टीमें आयोजन स्थल पर पहुंच चुकी हैं, जिनका पंजीकरण करवाते हुए निर्धारित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। आयोजन स्थल पर मुख्य गेट से लेकर पंडाल तक 12 स्काउट अधिकारियों की निगरानी में 160 स्काउट व गाइड अनुरक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे। असदपुर नांदनौर की प्राचार्य अजीत बाला, राजकीय कन्या विद्यालय बिधल से पीजीटी रादेश व एबीआरसी मोनिया दहिया को मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोनीपत के विद्यार्थी लगाएंगे आठ स्टॉल
सोनीपत जिले से आठ स्टॉल लगाई जाएंगी। इनमें एनएसक्यूएफ की तीन लैब आईटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, पेशेंट केयर की स्टॉल लगाई जाएगी। इसके साथ ही तीन अन्य स्टॉल हैंड्स ऑन एक्टिविटी, स्टैंबलर, ऐस्ट्रो व निपुण की रहेंगी। इसके अलावा हरियाणा एनसीसी की तीन, इसरो की दो, एफएलएन की पांच, एनसीईआरटी की नौ स्टॉल के साथ ही राई खेलकूद विद्यालय व हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की तरफ से एक स्टॉल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
टीमों को लाने-ले जाने के लिए भेजी 20 गाड़ियां
देश के 28 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेशों से टीमें अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगी। इनको रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व हाईवे से लेकर आने की जिम्मेदारी भी विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए 20 गाड़ियों का प्रबंध किया गया है। विभिन्न प्रदेशों से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
-
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीआरसी, बीआरपी सहित करीब 200 स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई है। विभिन्न प्रदेशों से आने वाली टीमों की सुविधा के लिए 60 प्राचार्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura