फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nathupur to Sabauli road will be reconstructed at a cost of Rs 6.50 crore

Sonipat News: गांव नाथूपुर से सबौली रोड का करीब 6.50 करोड़ रुपये से होगा पुनर्निर्माण

Mon, 26 May 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nathupur to Sabauli road will be reconstructed at a cost of Rs 6.50 crore
फोटो 17- सोनीपत के राई के गांव सबौली में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर चांद सिंह की गांव के इतिहा
सोनीपत। गांव नाथूपुर से सबौली रोड का करीब 6.50 करोड़ रुपये से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही गांव सबौली में बाबा खेड़ा वाली व गांव की फिरनी से श्याम धर्म काटा वाली गली की करीब 24 लाख रुपये से मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों का सुधार होने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इन कार्यों का राई की विधायक कृष्णा गहलावत ने रविवार को ग्रामीणों के साथ शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जाए। हलके के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही अन्य कार्य शुरू करवाए जाएंगे। विभिन्न कार्याें को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। किसी भी कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबौली के प्राचीन इतिहास पर लिखी पुस्तक का विमोचन
विधायक ने गांव सबौली में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर चांद सिंह की ओर से गांव के प्राचीन इतिहास पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। कृष्णा गहलावत ने कहा कि पुस्तक ने गांव के लोगों को उनके अतीत से जुड़ने व इतिहास को समझने का एक नया अवसर प्रदान किया। पुस्तक में गांव के इतिहास के विभिन्न पहलुओं जैसे स्थापना, प्रमुख लोगों का योगदान, विकास की कहानी का वर्णन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह, बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सीमा, पुनीत राई, कुंडली नपा चेयरपर्सन शिमला देवी, शेखर आंतिल, कुलदीप नांगल, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पंकज गौड, पार्षद नंदकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed