{"_id":"65eb4f787439b36b5e0a1513","slug":"narrated-the-incident-of-lord-shivas-auspicious-marriage-with-parvati-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115045-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान शिव का पार्वती से शुभ विवाह का प्रसंग सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान शिव का पार्वती से शुभ विवाह का प्रसंग सुनाया
Fri, 08 Mar 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कल्पकथा साहित्य संस्था ने ऑनलाइन भजन कीर्तन करते हुए महाशिवरात्रि पर्व एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस ऑनलाइन कीर्तन में राकेश नाथूपुर, उनकी पत्नी सरिता, प्रियांशु, डॉ. सुमिता गहलियां, कोलकाता से डॉ. उषा पाण्डेय, प्रयागराज से ज्योति मालवीय, जालंधर से पूनम रानी एवं चंडीगढ़ से सुमन ने जुड़ कर कीर्तन में समा बांध दिया। कीर्तन का संचालन कल्पकथा साहित्य संस्था के संस्थापक पवनेश मिश्रा एवं रेखा राधाश्री शर्मा ने किया।
सबसे पहले भगवान शिव का हिमाचल सुता पार्वती से शुभ विवाह का प्रसंग एवं गीत सुनाया। साथ ही राकेश ने हरिद्वार में माता पार्वती और भगवान शिव के शिवलिंग के दर्शन करवाए। पूनम ने भगवान शिव के एक सौ आठ नाम सुनाते हुए माता भवानी के भी नामों की स्तुति सुनाई। डॉ उषा पांडेय, ज्योति मालवीय आदि ने भजन सुनाए। पवनेश मिश्रा माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया और साथ भगवान रुद्र का प्राकट्य प्रसंग, उनके आठ विशेष नाम और उनसे जुडी कथा का वर्णन किया।