{"_id":"611d44f38ebc3e79996d8ccd","slug":"nandy-to-the-indoor-stadium-the-6-a-side-ground-gift-to-kurad-sonipat-news-rtk621294468","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहरी को इंडोर स्टेडियम तो कुराड़ को दिया हॉकी के 6-ए साइड मैदान का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहरी को इंडोर स्टेडियम तो कुराड़ को दिया हॉकी के 6-ए साइड मैदान का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक मेें देश का नाम रोशन करने वाले रजत पदक विजेता गांव नाहरी निवासी पहलवान रवि दहिया व गांव कुराड़ के कांस्य पदक विजेता सुमित का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नाहरी व कुराड़ के लाडलों को आशीर्वाद देते हुए दोनों गांवों को करोड़ों रुपये के विकास की नई सौगात प्रदान करते हुए किसान हित का संकल्प दोहराया।
मुख्यमंत्री पहले नाहरी पहुंचे जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाहरी के ही खुशाल सिंह दहिया ने सिख गुरू तेगबहादुर के शीश के सम्मान के लिए अपना सिर कलम करवा लिया था। इसकी स्मृति बढखालसा में है। शिक्षा में भी नाहरी का मुकाबला नहीं, जहां 38 एमबीबीएस चिकित्सक हुए हैं। गांव ने इतिहास रचा है जिसके आगे मैं नतमस्तक हूं।
नाहरी में इंडोर स्टेडियम तो कुराड में बनेगा हॉकी मैदान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रवि दहिया को कुश्ती की नई पौध तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नाहरी में इंडोर स्टेडियम स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने गांव को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का तोहफा भी दिया। वहीं कुराड़ के विकास को नई बुलंदी देते हुए गांव में 6-ए साइड का हॉकी मैदान स्थापित करने की घोषणा की। सीएम ने सुमित को कहा कि यहां हॉकी खिलाड़ियों को गुरुमंत्र दें। गांव में हॉकी नर्सरी के साथ कोच की नियुक्ति की भी सौगात दी। गांव के स्कूल के कमरों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल की हर जरूरत पूरी करेंगे। गांव के दो तालाबों के गंदे पानी की निकासी के निर्देश देते हुए खेतों वाले जोहड़ की रिटर्निंग वॉल व जाहरी रोड के चौड़ीकरण व मरम्मत के निर्देश दिए। ग्रामीणों की सुविधा के लिए कुराड़ को पुरखास पीएचसी से निकालकर मुरथल पीएचसी के साथ जोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
सांसद कौशिक ने गांव गोद लिया तो विधायकों ने सराहा
सांसद रमेश कौशिक ने इस दौरान नाहरी गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया का जो नारा दिया, उसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्ण रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली तथा गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने खिलाड़ियों व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का ऐसा सम्मान भी इतिहास में दर्ज होगा।
ग्राम दर्शन पोर्टल पर दर्ज करें मांग
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भविष्य में भी गांव की हर मांग पूरी की जाएगी। इसके लिए वे सांसद, विधायक अथवा उपायुक्त के माध्यम से मांग रख सकते हैं। साथ ही उन्होंने ग्राम दर्शन पोर्टल की लाॅंचिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा ग्रामीण इस पोर्टल पर भी अपनी मांग दर्ज कर सकते हैं।
2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए करेंगे खिलाड़ी तैयार: संदीप सिंह
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा लहराना गर्व की बात है। लक्ष्य 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ी तैयार करना है, जिसमें अधिकाधिक खिलाड़ी तिरंगा लहराकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पहली बार ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है।
ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री कविता जैन, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, महाबली सतपाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुमित्रा चौहान, वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक, राजेंद्र कौशिक, देवेंद्र कौशिक, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, तरूण देवीदास, निशांत छौक्कर, आजाद सिंह नेहरा, किरणबाला, परमवीर सैनी, योगेश्पाल अरोड़ा, रविंद्र दिलावर, रवि दहिया के पिता राकेश दहिया, सुमित के पिता प्रताप सिंह, अमित धनखड़, अनिल, मुकेश, महेश, सुनील, करतार पहलवान, इंद्र, रामस्वरूप मौजूद रहे।