फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nancy shines in South Asian Athletics Competition, wins medals

Sonipat News: साउथ एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाई नैंसी, जीते पदक

Sun, 15 Sep 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Nancy shines in South Asian Athletics Competition, wins medals
फोटो 05- सोनीपत के गांव खेवड़ा स्थित एथलेटिक्स नर्सरी की खिलाड़ी नैंसी चेन्नई में आयोजित प्रतिय
सोनीपत। साउथ एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गांव खेवड़ा स्थित नर्सरी की खिलाड़ी नैंसी ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की गई। दसमें नैंसी ने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में नैंसी ने शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 200 मीटर दौड़ को 24 सेकंड में पूरा करते हुए रजत पदक जीता है। उन्होंने बताया कि नैंसी की टीम ने रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। नैंसी करीब चार साल से खेवड़ा एथलेटिक्स नर्सरी में अभ्यास कर रही है। उन्होंने बताया कि नैंसी मूलरूप से झज्जर के गांव लोहा माजरा की निवासी हैं व चार साल से परिवार सहित खेवड़ा में रहती हैं। उन्होंने बताया कि नैंसी के पदक जीतने से परिवार व नर्सरी के एथलीट में खुशी का माहौल है। नैंसी रविवार को जिले में लौटेगी। दसके बाद नैंसी का स्वागत किया जाएगा। नैंसी ने इससे पहले भी 30 अगस्त से 2 सितंबर तक कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। नैंसी ने इससे पहले भी साल 2023 में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed