फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   name change vigilance commetee, sonipat

जिला विजिलेंस एवं मानीटरिंग कमेटी का नाम बदला

Sun, 07 Aug 2016 12:31 AM IST
sonipat
sonipat Updated Sun, 07 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और सांसद निधि के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों की निगरानी के लिए बनाई गई जिला विजिलेंस एवं मानीटरिंग कमेटी का नाम बदलकर अब जिला कोआर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी कर दिया गया है। 13 अगस्त को कमेटी की पहली मीटिंग होगी और देशभर में सभी जिलों में यह मीटिंग एक साथ आयोजित की जा रही है। सांसद कौशिक शनिवार को डीआरडीए स्थित सांसद कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा 13 अगस्त को होने वाली मीटिंग की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। ऐसे में मीटिंग में पहुंचने वाले सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित पूरी रिपोर्ट लेकर पहुंचेंगे। सांसद ने मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी विकास कार्यों के लिए खुलकर पैसा दे रही है। ऐसे में यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करवाएं। सांसद ने सांसद क्षेत्रीय निधि के तहत जारी किए गए पैसे की रिपोर्ट लेते हुए कहा कि जितने भी स्थानों पर सांसद निधि के तहत घोषणाएं की गई हैं वहां सभी कार्यों का इस्टीमेट तैयार कर तुरंत काम शुरू करवाया जाए। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, एक्सईएन पंचायती राज यशवीर सिंह सहित सभी विभागों के एक्सईएन व पंचायती राज से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed