फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naib Tehsildar was removed due to irregularities in the registries

Sonipat News: रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी पर नायब तहसीलदार को हटाया

Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar was removed due to irregularities in the registries
गन्नौर। रजिस्ट्री के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद विधायक निर्मल चौधरी ने तहसील का निरीक्षण किया था। उन्होंने रजिस्ट्रियों को मंगवा कर उनकी जांच करवाई थी, जिसमें कुछ रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी मिली थी। अब मामले में नायब तहसीलदार पर गाज गिरी है । राजस्व विभाग के वित्तायुक्त ने नायब तहसीलदार शिवराज को तुरंत प्रभाव से गन्नौर से हटा कर चंडीगढ़ मुख्यालय में वित्तायुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया है। नायब तहसीलदार को अब वित्तायुक्त मुख्यालय चंडीगढ़ में पहुंच वित्तायुक्त कार्यालय को अपनी उपस्थिति रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले विधायक निर्मल चौधरी ने तहसील में छापा मारा था। नायब तहसीलदार शिवराज के खिलाफ मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एसडीएम डॉ. अनुपमा मलिक ने तहसीलदार मनोज कुमार को नायब तहसीलदार की तरफ से की गई रजिस्ट्रियों की जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। जिसके बाद सभी रजिस्ट्रियों की गहनता से जांच की जा रही है। जिन रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी मिल रही है उन्हें अलग किया जा रहा है। जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग के राजस्व विभाग के वित्तायुक्त द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार नायब तहसीलदार को गन्नौर से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed