फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nag Panchami festival was celebrated by worshipping Shivalinga and the serpent god

Sonipat News: शिवलिंग व नाग देवता का पूजन कर मनाया नाग पंचमी पर्व

Wed, 30 Jul 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami festival was celebrated by worshipping Shivalinga and the serpent god
फोटो 06- सोनीपत के नरेंद्र नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर ​शिवलिंग व नाग देवता का - फोटो : संवाद
सोनीपत। जिले में मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव वास व सिद्धि योग के शुभ संयोग में नाग पंचमी पर्व मनाया गया। सावन में मनाए जाने वाले पर्व का विशेष महत्व है, जो नाग देवता को समर्पित है। नरेंद्र नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नाग पंचमी पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मंदिर में श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव, मां पार्वती व नाग देवता की पूजा-अर्चना की। शिवभक्तों ने विधिविधान से शिवलिंग पर, नाग देवता पर दूध, फूल व अन्य सामग्री अर्पित की। धूप-दीप जलाकर मन्नतें मांगी। कुछ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन के जोड़े अर्पण किए।
विज्ञापन

शिव मंदिर सुधार समिति के सदस्य आचार्य मनमोहन मिश्रा, विजय वर्मा, सुरेश चंद्र वत्स, महावीर रोहिल्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ नाग देवता का पूजन किया। उन्होंने बताया कि नाग पंचमी पर नाग देवता का पूजन करने से शुभ फल की प्राप्त होगी। पंचमी के दिन मंदिर या अन्य जगह सांपों को दूध, दही, फल अर्पित करने से कुंडली में काल सर्प दोष समाप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed