फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: प्राॅपर्टी सील करने से घबराए दुकानदार, भाजपा नेता राजीव जैन से की मुलाकात

Tue, 07 Feb 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
NA
हाउसिंग बोर्ड कालोनी के दुकानदार भाजपा नेता राजीव जैन से मुलाकात कर अपनी समस्या बताते हुए। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से रिहायशी प्राॅपर्टी में व्यवसायिक गतिविधियां चलाने वालों की प्राॅपर्टी सील करने से घबराए हाउसिंग बोर्ड कालोनी के दुकानदार सोमवार को भाजपा नेता राजीव जैन से मिले। दुकानदारों ने भाजपा नेता राजीव जैन से सिलिंग की कार्यवाही रुकवाने और फीस जमा करवाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नियमित करवाने की मांग रखी। राजीव जैन ने दुकानदारों को मदद का आश्वासन दिया।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तीन दिन पहले सेक्टर-14 के दो ऐसे मकानों पर सील कर दिया था, जिनमें बिना अनुमति के व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थी। प्राधिकरण ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर 14, 15 व 12 में ऐसे छोटे दुकानदारों को व्यवसायिक गतिविधियां बंद करने व प्रापर्टी जब्त करने के नोटिस सितंबर 2022 में जारी किए थे। तब से दुकानदार दुकानें बंद होने की चिंता लिए घूम रहे हैं कि सरकार की तरफ से कोई राहत मिल जाए।
विज्ञापन

राजीव जैन ने दुकानदारों ने बताया कि मार्च 2019 में पॉलिसी तैयार की गई थी। जिसमें स्थानीय निकाय विभाग को जो हाउसिंग बोर्ड की कालोनियां स्थानांतरित हो चुकी हैं, उनके घरों में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों को नियमित करने के लिए 6095 रुपये मीटर की फीस जमा करवाने के लिए आवेदन करना था। दुकानदारों ने बताया कि इस पॉलिसी की जानकारी नहीं थी, अन्यथा वह फीस जमा करवाने को तैयार थे। राजीव जैन ने कहा कि वह इस बारे में स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता से बातचीत कर समस्या का समाधान करवाएंगे। इस दौरान संजीव गांधी, सुचित गुप्ता, अंकुश, राजेंद्र गांधी, राजू डेयरी, धर्मेंद्र, ओमपाल सैनी, रंजन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed