{"_id":"6aa859aa1a2f24672605cddb","slug":"devotees-danced-to-baba-shyams-hymns-till-late-night-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160515-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाबा श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाबा श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ओमैक्स हाइट्स के मुख्य पार्क में आयोजित भजन संध्या में झूमती महिला श्रद्धालु।
- फोटो : Samvad
सोनीपत। श्री श्याम कृपा मंडल की ओर से रविवार शाम ओमैक्स हाइट्स के मुख्य पार्क में एक श्याम बाबा के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया।
प्रसिद्ध भजन गायक सोनू शर्मा, पम्मी भारद्वाज, किशोरी वर्षा और किशोरी चित्रा ने प्रस्तुति दी। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। विधायक निखिल मदान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि भजन संध्या का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं को एकजुट करना था। इस अवसर पर मुकेश, विकास, विजय, प्रीतपाल सिंह, दिनेश कुमार, मनोज, दीपक बत्रा, अंकित देशवाल, सत्यप्रकाश गौतम, संजीव मलिक, महेंद्र व राजेश मौजूद रहे।