फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: बुनियाद और सुपर-100 के लिए पंजीकरण 3500 के पार

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
NA
फोटो 40- डॉ. सतीश, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग की योजना बुनियाद व सुपर-100 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। बुनियाद के लिए जिले से पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 3500 को पार कर गई है। वहीं सुपर-100 के लिए अंतिम दिन तक करीब 1732 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। बुनियाद व सुपर-100 परीक्षा के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है।
बुनियाद परीक्षा के लिए एक जनवरी से आवेदन शुरू हुए थे। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी तक चली। बुनियाद के तहत 8वीं कक्षा से ही विद्यार्थी आईआईटी व नीट की तैयारी कर सकेंगे। इसमें लेवल वन की परीक्षा 7 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 14 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद लेवल-2 की परीक्षा 22 फरवरी को कराई जाएगी। जिसका परिणाम 27 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। लेवल-3 में प्रेरक सेमीनार व मूल्यांकन होगा जो 1 मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा। 16 से 22 अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन

10 फरवरी को होगी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया है। सुपर 100 बैच के लिए विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया 16 से 31 जनवरी तक चली। अंतिम तिथि तक करीब 1732 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। सुपर-100 के लिए 10 फरवरी को लेवल-1 की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिसका परीक्षा परिणाम 28 फरवरी को घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा 10 से 20 अप्रैल तक होगी। जिसका परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। सुपर 100 की कक्षाएं 3 मई से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद व सुपर-100 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। बुनियाद के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवाने के लिए किए गए प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। जिले में अंतिम दिन तक बुनियाद के लिए 3500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं सुपर-100 के लिए 1732 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। -डॉ. सतीश, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed