Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   N??? k? ??ma n? li'? pahalav?n?? k? saimpala NADA sample of wrestlers for team

नाडा की टीम ने लिए पहलवानों के सैंपल

Mon, 23 Jun 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 23 Jun 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी में चल रहे कुश्ती के राष्ट्रीय कैंप में रविवार को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की टीम ने दौरा कर सभी पहलवानों के ब्लड और यूरीन के सैंपल लिए गए।

यह सब राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के चलते किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रही टीम का कोई सदस्य डोपिंग टेस्ट पॉजीटिव न पाया जाए। हालांकि इसके बावजूद टीम के आगमन से कैंप में हड़कंप की स्थित बनी रही।
विज्ञापन

साई केंद्र में राष्ट्रीय कुश्ती टीम का कैंप चल रहा है। जिसमें करीब 60 पहलवान अभ्यास में जुटे हैं।

भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम के चयन के बाद कैंप में पहलवान प्रतियोगिता के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे पहलवानों के डोपिंग टेस्ट को पास करना आवश्यक है। इसके बाद ही उन्हें टीम में भेजा जाएगा। इसी को लेकर रविवार को तीन सदस्यीय टीम केंद्र में पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने पहलवानों के ब्लड और यूरीन के सैंपल लिए है। साथ ही टीम के सदस्यों ने पहलवानों को डोपिंग से बचने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। बताया गया है कि पहलवानों को ऐसी किसी भी प्रकार की दवाई और सप्लीमेंट नहीं लेने की सलाह दी गई है, जिससे वह डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाएं। पहलवानों को बताया गया है कि इससे उनकी प्रतिष्ठा पर भी आंच आती है। प्रशिक्षकों को भी इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed