{"_id":"67dc6db4c78d5749e40c9253","slug":"mustard-arrived-in-kharkhoda-mandi-38-quintals-not-sold-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133991-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा मंडी में आई सरसों, 38 क्विंटल नहीं बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा मंडी में आई सरसों, 38 क्विंटल नहीं बिकी
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के खरखौदा अनाज मंडी में पहुंची सरसों में नमी की मात्रा जांचते अधिकारी। संवाद
- फोटो : mathura
सोनीपत/खरखौदा। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। खरखौदा शहर की अनाज मंडी में वीरवार से सरसों की खरीद शुरू की गई। पहले दिन पांच किसानों को गेट पास जारी किए गए, जिनकी 53 क्विंटल सरसों मंडी में पहुंची। सरकारी दर 5950 रुपये प्रति क्विंटल पर हरियाणा वेयर हाउस की तरफ से सरसों खरीदी गई। हालांकि 15 क्विंटल सरसों ही गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी, जिसे खरीद लिया गया। बाकी 38 क्विंटल सरसों में नमी अधिक होने के कारण नहीं खरीदी गई।
अनाज मंडियों में सरसों की आवक शुरू होने के साथ ही अधिकारियों ने किसानों व मजदूरों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए थे। खरखौदा मंडी प्रशासन ने फसल खरीद शुरू होने पर किसानों व मजदूरों की सुविधा के लिए पेयजल व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि 1 अप्रैल से मंडी में किसानों के लिए अटल कैंटीन भी शुरू होने जा रही है, जहां मजदूरों और किसानों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
सोनीपत व गन्नौर मंडी में नहीं हुई आवक
सोनीपत व गन्नौर मंडी में वीरवार को सरसों की आवक नहीं हुई, जबकि गोहाना अनाज मंडी में सरसों की आवक हुई। सरसों में नमी ज्यादा होने की वजह से खरीद नहीं हो सकी। अधिकारियों ने किसानों को अपनी फसल सुखाकर लाने की अपील की है।
विज्ञापन
-अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन पहुंची सरसों में नमी की मात्रा अधिक मिली है। महज 15 क्विंटल सरसों की ही खरीद की जा सकी हैं।-सुरेश कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, खरखौदा