फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal's dhabas earned name from parathas, are getting infamous due to unethical work

Sonipat News: पराठों से मुरथल के ढाबों ने कमाया नाम, गैरकानूनी काम से हो रहे बदनाम

Mon, 04 Dec 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Mon, 04 Dec 2023 11:27 PM IST
सार

हाईवे पर स्थित मुरथल की पहचान यहां के ढाबों से है। वैष्णव खाने के लिए विख्यात ढाबों पर रोजाना हजारों लोग आते हैं। सबसे ज्यादा विख्यात यहां के पराठे हैं।

विज्ञापन
Murthal's dhabas earned name from parathas, are getting infamous due to unethical work

विस्तार

पराठों के स्वाद के लिए मुरथल के ढाबे देश ही नहीं विदेश तक नाम कमाए हैं, मगर एक-एक कर सामने आ रहे गैरकानूनी कार्यों से इस इलाके की बदनामी होने लगी है। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी से पहले कुछ ढाबों पर देह व्यापार, नशा तस्करी और जुआ तक का अवैध धंधा पकड़ा जा चुका है। इससे पराठों से पहचान बनाने वाले कुछ ढाबा संचालकों की छवि प्रभावित होने लगी है।

विज्ञापन


हाईवे पर स्थित मुरथल की पहचान यहां के ढाबों से है। वैष्णव खाने के लिए विख्यात ढाबों पर रोजाना हजारों लोग आते हैं। सबसे ज्यादा विख्यात यहां के पराठे हैं। इसका स्वाद लेने के लिए लोग 200 किमी दूर तक से आते हैं। इतना ही नहीं दिल्ली आने वाले विदेशी सैलानी भी इसका स्वाद लेना नहीं भूलते।
विज्ञापन


जीटी रोड से गुजर रहे अधिकारी हों या यात्री यहां के पराठे का स्वाद लेने के बाद ही निकलते हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व मुरादाबाद तक के लोग यहां पर पहुंचते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मुरथल में लोग परिवार के साथ ढाबों पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर नि:संकोच अपने बच्चों को भेज देते हैं। सबसे पहले ढाबों पर नशे का धंधा चर्चा में आया था। उसके बाद पुलिस को कुछ ढाबों पर जुआ खेलने की जानकारी मिली। उसके बाद कुछ बड़े-छोटे ढाबों पर देह व्यापार का धंधा भी सामने आया। 

अब गैस की कालाबाजारी भी मुरथल के ढाबे के पीछे से होने का पता लगा। वह भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ के साथ की जा रही थी। अगर टैंकर से गैस निकालते समय थोड़ी सी लापरवाही हो जाय तो कई लोगों की जिंदगी छिन सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मार कार्रवाई में देह व्यापार का खुलासा किया था।

जिसके बाद से ढाबा संचालकों के सामने अपनी छवि बचाना बड़ा सवाल बन गया था। ढाबों के अनैतिक कारोबार से नामचीन ढाबा संचालकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि बदनामी हो जाने पर कारोबार प्रभावित हो सकता है। कुछ छोडे ढाबा संचालकों की करतूत का असर ढाबा इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सभ्य नागरिक ढाबों पर रुकने से पहले कई बार विचार करेंगे। वहीं लोग परिवार के साथ यहां आने से बचने लगेंगे। 

पहले हुई कार्रवाई 

  • 2 अक्तूबर को मुरथल स्थित एक ढाबा के पास खाली जगह पर चार सट्टेबाज पकड़कर 82,160 रुपये बरामद किए। 
  • अक्तूबर, 2022 को एक ढाबे से 39 अवैध व्यावसायिक सिलिंडर जब्त किए गए थे। ढाबे पर पांच से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर रखने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है। साथ ही मापतोल निरीक्षक को बिना तिथि के विभिन्न सात खाद्य पदार्थों के पैकेट मिले थे। 
  • 8 अक्तूबर, 2022 को एक ढाबा परिसर में परचून की दुकान पर शराब बेची जा रही थी। दो पेटियों से 48 पव्वे देसी शराब मिली थी। 
  • 16 अक्तूबर, 2022 को पुलिस ने मुरथल स्थित एक ढाबा के पास से तस्कर को 18 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त व 11 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। 
  • मार्च, 2022 को मुरथल स्थित एक ढाबे के पास से पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 160 ग्राम अफीम, 30 किलो डोडा व 10 किलो चूरापोस्त बरामद किया था। 
  • 8 जुलाई, 2021 को मुरथल के तीन ढाबों में देह व्यापार व एक में जुआ खेलने के अवैध धंधे का खुलासा हुआ था। तीन ढाबों से 12 युवतियां और पांच युवक तथा जुआ खेल रहे नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया था। देह व्यापार में पकड़ी दो युवतियां उज्बेकिस्तान व तुर्की की थीं। 
  • 27 जून, 2018 को हाईवे के बड़े ढाबे में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। चार युवतियों समेत नौ को गिरफ्तार किया गया था। 
  • 16 सितंबर, 2017 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मुरथल के एक ढाबा के सामने से तीन ट्रकों में भरी शराब बरामद की थी। ट्रकों से 2480 पेटी अंग्रेजी शराब मिली थी।
  • 25 जून, 2017 को मुरथल के एक ढाबे के पास से तस्कर से दो किलो 150 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया था। 


मुरथल के ढाबों के आसपास गैरकानूनी कार्य होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम कार्रवाई करती है। पहले भी देहव्यापार से लेकर जुआ खेलने वालों तक को पकड़ा गया था। अब गैस की चोरी व कालाबाजारी से पर्दा उठाया गया है। अनैतिक कार्य किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। -अजीत सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed