फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal University launches inter-prenurship and startup policy, will help students to become entrepreneurs

मुरथल विवि ने शुरू की अंतर प्रन्योरशिप व स्टार्टअप पॉलिसी, विद्यार्थियों को उद्यमी बनने में मिलेगी मदद

Sat, 29 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Murthal University launches inter-prenurship and startup policy, will help students to become entrepreneurs
वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल ने अंतर प्रन्योरशिप व स्टार्टअप पॉलिसी शुरू की है। अब विद्यार्थियों को उद्यमी बनने में मदद मिलेगी। युवा अपने आइडिया व अनुसंधान को व्यवसायिक रूप दे सकेंगे। डीसीआरयूएसटी अब रोबोटिक्स के क्षेत्र में उद्यमी बनने वालों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगा। जो युवा रोबोटिक्स के क्षेत्र में स्टार्ट अप प्रारंभ करना चाहते हैं, उन्हें भविष्य में मुरथल विवि भी सहयोग देगा। विवि की शैक्षणिक परिषद की बैठक में वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत की अध्यक्षता में कई प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि डीसीआरयूएसटी को रोबोटिक्स के क्षेत्र में प्रदेश का पहला इंक्यूबेशन सेंटर मिला था। इसके माध्यम से प्रबंधन प्रशिक्षण, कार्यालय स्थान और सलाह प्रदान करके स्टार्टअप कंपनियों की मदद की जाएगी। स्वचालन, चिकित्सा, रक्षा, परिवहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, मानव रहित वाहन संगणना और कृषि के क्षेत्र में उभरती हुई कंपनियां लाभान्वित होगीं। अंतर प्रन्योरशिप व स्टार्टअप पॉलिसी पास होने व अंतराल वर्ष की सुविधा मिलने से युवा अपने आइडिया व अनुसंधान को व्यावसायिक रूप देने में सक्षम हो पाएंगे। इससे राष्ट्र व प्रदेश के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इंक्यूबेशन सेंटर के प्रधान अन्वेषक डॉ. पवन कुमार दहिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विवि ने रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ द चीजों के क्षेत्र में योग्यता हासिल की है। विवि में ई-यंत्र लैब एमएचआरडी और आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से स्थापित किया गया है। रोबोटिक्स के लैब के कारण छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रोबोटिक्स प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed