फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murthal university, five new courses start

मुरथल विवि से कर सकेंगे बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीसीए, एमकॉम, एमए हिंदी व समाजशास्त्र

Sun, 06 Jun 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
murthal university, five new courses start
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि ने पांच नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। अब सोनीपत व आसपास के विद्यार्थियों को बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व बीसीए करने के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब विद्यार्थी कई विषयों में स्नातकोत्तर व एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई सोनीपत में रहते हुए कर सकते हैं।
विज्ञापन

सोनीपत के आसपास के क्षेत्र में अधिकतर लोगों का जीवन यापन कृषि पर आधारित है। किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ नवीनतम तकनीक में सहयोग करने के लिए मुरथल विवि बीटेक स्तर पर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि आसपास के विद्यार्थी इस क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करके न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सके, अपितु किसानों के जीवन में भी नवीनतम तकनीक के माध्यम से बेहतर बना सके। इस पाठ्यक्रम से कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक विकसित करने का अवसर मिलेगा व किसानों को भी लाभ होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि होने के कारण आसपास क्षेत्र के विद्यार्थी मुरथल विवि में बीसीए करने के लिए पूछताछ करने के लिए आते थे, इसलिए विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि विवि कैंपस में बीसीए का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाए। विवि में प्रबंधन का पाठ्यक्रम पूर्व में ही चल रहा है जो विद्यार्थी एमबीए नहीं करना चाहते हैं बल्कि एमकॉम करना चाहते हैं। वह विद्यार्थी अब विवि से एमकॉम भी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने एमए हिंदी व एमए व समाजशास्त्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया है ताकि आसपास के विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए दूर जाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन

-
पीएचडी, स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
रजिस्ट्रार प्रो. पवन दहिया ने कहा कि मुरथल विवि में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जो विद्यार्थी मुरथल विवि में पीएचडी, स्नातक, स्नातकोत्तर व डूअल डिग्री में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह विवि की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच नए पाठ्यक्रम के लिए भी विद्यार्थी नए शिक्षण सत्र में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग के चलते शुरू किए पांच नए पाठ्यक्रम
वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने बताया कि विवि कैंपस में पूर्व में प्रारंभ किए गए पाठ्यक्रमों को मिले रिस्पांस व क्षेत्र के विद्यार्थियों की मांग के चलते पांच नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे आसपास के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, इन विषयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थियों को कहीं अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed