फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal University: Employees and teachers postponed the strike till October 8

मुरथल विवि : कर्मचारियों व शिक्षकों ने 8 अक्तूबर तक स्थगित किया धरना

Sat, 07 Sep 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Murthal University: Employees and teachers postponed the strike till October 8
फोटो 34- सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में धरने पर बैठे शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी मांगो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल की शैक्षणिक यूनियन ( डीक्रूटा) के शिक्षकों व कर्मचारियों ने 8 अक्तूबर तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। यूनियन के प्रधान डॉ. अजय कुमार ने ने कहा कि चुनाव ड्यूटी व दाखिला प्रक्रिया को देखते हुए शैक्षणिक व नोन शैक्षणिक यूनियन ने धरना स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि विवि में 57 दिन तक धरना चलता रहा, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपने मतों का प्रयोग करके प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने में अपना योगदान देगें।
विज्ञापन


डीक्रूटा के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि कुलपति विद्यार्थियों के विकास के लिए नहीं आए, बल्कि स्वयं के विकास के लिए आए हैं। कुलपति ने बीटेक व बीआर्क के लिए होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग को ऑनलाइन काउंसिलिंग में बदलवा दिया है, ताकि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सरकारी विवि में दाखिला न हो सके। विवि ने नोटिस तो फिजिकल काउंसिलिंग का दिया, लेकिन बिना किसी सूचना के काउंसिलिंग को ऑनलाइन करवा दिया। डॉ. अजय कुमार ने आह्वान किया कि वोट डालने के पात्र विद्यार्थी व कर्मचारी अपने मतों का प्रयोग करें। जिन कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है, वह बेलेट पेपर का का प्रयोग कर मतों का प्रयोग करें, ताकि प्रदेश में एक अच्छी व मजबूत सरकार बनाई जा सके। चुनाव ड्यूटी व दाखिला प्रक्रिया को देखते हुए यूनियन ने धरने को स्थगित कर दिया है। इस दौरान कर्मचारी विद्यार्थी व विश्वविद्यालय हित में काले बिल्ले लगाकर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed