{"_id":"68ab70278fb5df2a4806a163","slug":"murthal-university-eight-rounds-of-counseling-have-been-completed-yet-seats-are-vacant-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141180-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल विवि : आठ चरणों की हो चुकी काउंसिलिंग, फिर भी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल विवि : आठ चरणों की हो चुकी काउंसिलिंग, फिर भी सीटें खाली
Mon, 25 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया के आठ चरण पूरे होने के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। विद्यार्थियों का दाखिले के प्रति घटता रुझान न केवल विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, बल्कि विश्वविद्यालय की लोकप्रियता पर भी असर दिखाई दे रहा है।
विश्वविद्यालय में हालात इतने गंभीर हैं कि खाली सीटों को भरने के लिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन 9वीं, 10वीं और 11वीं फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय के 12 ऐसे कोर्स हैं, जिनमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या पांच से भी कम रही है।
नियमों के अनुसार यदि किसी पाठ्यक्रम में पांच से कम विद्यार्थी दाखिला लेते हैं, तो उसे बंद किया जा सकता है। ऐसे में इन 12 कोर्सों पर अस्तित्व का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक संकट एमटेक के कोर्सों पर मंडरा रहा है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, सिविल, बायो-मेडिकल, वीएलएसआई डिजाइन, सीईईईईएस और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सों में अब तक महज 0 से 4 तक ही दाखिले हुए हैं। वहीं एमएससी (गणित), एमएससी (भौतिकी) और एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) जैसे कोर्स भी न्यूनतम सीमा तक दाखिले हासिल नहीं कर पाए।
इन कोर्सों में एक भी दाखिला नहीं
एमटेक (ईई, ईसीई, एमई, सीईईईईएस, ईवीएस) जैसे कई कोर्सों में अब तक एक भी दाखिला नहीं हुआ है। एमएससी (गणित) में केवल 4 और एमटेक (केमिकल) में महज एक विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार खाली रह रही सीटें विवि की लोकप्रियता व विद्यार्थियों की रुचि पर सवाल खड़ा कर रही है।
बिना प्रवेश परीक्षा भी मिलेगा अवसर
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि रिक्त सीटों को भरने के लिए अब फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें वह विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं जिन्होंने विवि की प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी। स्नातकोत्तर, ड्यूल डिग्री और बीसीए कोर्सों में कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर साबित हो सकता है।
इस तरह होगी काउंसिलिंग
9वीं फिजिकल काउंसिलिंग - 25 अगस्त
10वीं फिजिकल काउंसिलिंग - 27 अगस्त
11वीं फिजिकल काउंसिलिंग- 29 अगस्त
काउंसिलिंग वाले दिन ही अभ्यर्थियों को फीस जमा करानी होगी।