{"_id":"5ef24e688ebc3e42c0412851","slug":"murder-sonipat-news-rtk560844013","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव
विज्ञापन
बरोणा में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : Sonipat
खरखौदा। गांव बरोणा के खेतों में मंगलवार देर शाम एक युवक का अर्द्धनग्न शव मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। शव पर सिर्फ अंडरवियर मिला है। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मंगलवार शाम को बरोणा निवासी किसान बरोणा से किडौली गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर अपने खेतों में पहुंचा तो उसे दो नहरों व कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के बीच एक युवक पड़ा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर उसने देखा तो पाया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। युवक के सिर से काफी खून बह रहा था वहीं उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। ऐसे में उसने मामले की सूचना बरोणा गांव की सरपंच को दी। जिस पर सरपंच के परिवार से लोग मौके पर पहुंचे और मामले से खरखौदा पुलिस को भी अवगत करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त करवाने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की पहचान व हत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
--
खेतों में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जिसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-संजय कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी खरखौदा।