{"_id":"5d3f56968ebc3e6d1971b5a2","slug":"murder-sonipat-news-rtk508244973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत में कहासुनी पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत में कहासुनी पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के मोहन नगर में किराए पर रह रहे युवक की मकान मालिक के भतीजे ने अपने साथी संग मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। तीनों ने पहले एक साथ दावत की और इस दौरान हुई कहासुनी के चलते ही देर रात युवक को चाकू से गोद दिया। घायल की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। पुलिस ने युवक की मां के बयान पर आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से हिसार के रहने वाले जयभगवान का परिवार लंबे समय से दहिया कालोनी सोनीपत में रह रहा है। जयभगवान अपनी मां राजो देवी के साथ परिवार से अलग मोहन नगर में किराए के मकान में रह रहा था। जयभगवान की मां राजो देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम मकान मालिक का भतीजा बैंयापुर निवासी महताब उर्फ लीला अपने साथी संदीप के साथ जयभगवान के पास आया हुआ था। उन्होंने एक साथ बैठकर दावत की। इसी दौरान उनकी जयभगवान के साथ किसी बात का लेकर कहासुनी हो गई। बीच-बचाव करने पर महताब व संदीप उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। आरोप है कि देर रात करीब एक बजे महताब व संदीप दोबारा उनके कमरे के बाहर आ गए। उन्होंने बाहर खड़े होकर आवाज लगाई तो जयभगवान बाहर चला गया। इसी दौरान दोनों जयभगवान को पकड़ मकान के पीछे ले गए। जब वह बाहर गई तो उसने देखा कि संदीप ने उसके बेटे को पकड़ रखा था और महताब चाकू से वार कर रहा था। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग आए तो दोनों वहां से फरार हो गए। उसके बेटे पर करीब आधा दर्जन वार किए गए थे। उसने आसपास के लोगों की मदद से जयभगवान को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहन नगर में युवक पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली थी। बाद में पता चला कि युवक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। मृतक की मां के बयान पर बैंयापुर के दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।