फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of girl in Sonipat Brother shot after argument Preeti's wedding held in Gadhi Chhaju village of Panipat

सोनीपत में युवती की हत्या: कहासुनी के बाद भाई ने मारी गोली, प्रीति की पानीपत के गांव गढ़ी छाजू में हो रखी शादी

Wed, 07 May 2025 03:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 May 2025 03:35 PM IST
सार

युवती को गोली उसके भाई परमजीत ने मारी है। युवती को घर से दूर गली में गाली मारी गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना युवती के पिता राजकुमार ने दी है।

विज्ञापन
Murder of girl in Sonipat Brother shot after argument Preeti's wedding held in Gadhi Chhaju village of Panipat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव बड़वासनी में पारिवारिक कहासुनी के बाद युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवती के भाई पर लगा है। पानीपत में विवाहित युवती अपने मायके में आई थी। आरोप है कि घर से कुछ दूर गली में गोली मारकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसीपी जीत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को गांव बड़वासनी में युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवती का शव गली में पड़ा था। उसके पास करीब पांच खोल मिले है। युवती की पहचान गांव बड़वासनी निवासी प्रीति के रूप में हुई है। वह पानीपत के गांव गढ़ी छाजू में विवाहित है और वर्तमान में अपने मायके गांव बड़वासनी आई हुई था।
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि युवती को गोली उसके भाई परमजीत ने मारी है। युवती को घर से दूर गली में गाली मारी गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना युवती के पिता राजकुमार ने दी है। पुलिस टीम शव को नागरिक अस्पताल में लेकर जाएगी। मामले में परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed