फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of a shopkeeper who made a puncture by hitting a brick on his head

Sonipat News: सिर में ईंट मारकर पंक्चर बनाने वाले दुकानदार की हत्या

Wed, 10 May 2023 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Murder of a shopkeeper who made a puncture by hitting a brick on his head

विज्ञापन
सोनीपत। गांव तिहाड़ के पास पंक्चर की दुकान चलाने वाले दुकानदार की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। उनका शव दुकान के पीछे श्मशान घाट के पास बणी में पड़ा मिला है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव तिहाड़ खुर्द निवासी सुरजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई राजेश (40) गांव के बाहर ही पंक्चर लगाने की दुकान चलाते थे। वह सोमवार को घर से दुकान पर गए थे पर लौटकर नहीं आए थे। जब वह रात में नहीं आए तो लगा कि काम के सिलसिले में रुक गए हैं। उसके बाद सुबह भी वह नहीं आए तो उनके पिता खाना लेकर दुकान पर पहुंचे। राजेश दुकान पर भी नहीं मिले। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। परिजन तलाश करते हुए शराब ठेके पर पहुंचे तो पता लगा कि वह शाम को शराब को शराब खरीद थी। उस समय उनके साथ दो अन्य व्यक्ति थे। वह शराब के नशे में थे। बाद में वह दुकान के पीछे की तरफ गए थे। जिस पर परिजन दुकान के पीछे श्मशान घाट के पास बणी में गए तो राजेश का शव पड़ा मिला। उनके सिर में चोट के गहरे निशान थे। पास ही एक ईंट भी पड़ी थी।
विज्ञापन

सुरजीत ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की सिर व चेहरे पर ईंट से चोट मारकर हत्या की गई है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी जीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने राजेश के भाई सुरजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शव के पास मिली खाली शराब की बोतल और नमकीन का पैकेट
पुलिस को वारदात स्थल से शराब और पानी की खाली बोतल के साथ ही नमकीन का पैकेट मिला है। अंदेशा है कि शराब पिलाने के बाद राजेश से झगड़ा किया गया। झगड़े में ही उसके सिर व चेहरे पर चोट मारकर हत्या की गई है। अब पुलिस टीम संदिग्धों का पता लगा रही है। जिससे वारदात से पर्दा उठाया जा सके।

----
चार भाइयों में सबसे छोटा था राजेश
सुरजीत ने बताया कि वह चार भाई थे। जिसमें राजेश सबसे छोटा था। वह अभी तक अविवाहित था। वह गांव के बाहर ही पंक्चर की दुकान चलाता था। सुरजीत ने कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उनके भाई की किस कारण हत्या की गई है। एसीपी जीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहना ता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed